X Close
X
9793077771

वरिष्ठ नेताओं को प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 दिसंबर की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारी


category1575970143.jpeg
Lucknow:कांग्रेस ने नई दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ रैली में यूपी से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय किया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को रैली सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रैली को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। प्रियंका ने इस संबंध में लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जासवाल, प्रमोद तिवारी, डॉ. निर्मल खत्री, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, प्रवीण सिंह ऐरन, नदीम जावेद और इमरान मसूद से कहा गया है कि वे रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। The post वरिष्ठ नेताओं को प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 दिसंबर की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारी appeared first on Everyday News.