UP कैडर के आईएएस (2005) सुरेंद्र सिंह दिल्ली LG के सेक्रेटरी बनाए गए
Lucknow:लखनऊ: UP कैडर के आईएएस (2005) सुरेंद्र सिंह दिल्ली LG के सेक्रेटरी बनाए गए। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर के साथ ही सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुरेंद्र लंबे समय तक वाराणसी के डीएम रहे थे और इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव पद पर भी तैनात थे।
2005 बैच के आईएएस अफसर सुरेंद्र के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर कई तबादले हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ-साथ कई मंडलों के मंडलायुक्त भी बदले जा सकते हैं। इसके अलावा शासन स्तर पर सचिव और विशेष सचिव रैंक के अफसरों के भी तबादले हो सकते हैं।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्य-प्रगति की समीक्षा की
जम्मू एवं कश्मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि
The post UP कैडर के आईएएस (2005) सुरेंद्र सिंह दिल्ली LG के सेक्रेटरी बनाए गए appeared first on Everyday News.